दक्षिण विधानसभा से पंकज गुप्ता को आप पार्टी ने मैदान में उतारा

Oct 24 2023

ग्वालियर। मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भी इस बार मैदान में उतरकर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों से मुकाबला करने के लिये तैयारी की है। ग्वालियर विधानसभा से आम पार्टी के पदाधिकारी रोहित गुप्ता को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा हैं। रोहित गुप्ता ने पत्रकारवार्ता में कहा कि वह दक्षिण विधानसभा से जीतने वाले एक सफल प्रत्याशी होंगे क्योंकि क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
 रोहित गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि ग्वालियर में विशेषकर जो समाज महाराज हैं वह सभी समाज एकत्रित होकर इस बार आप पार्टी को वोट कर रहे हैं। जिसका लाभ आप को मिलेगा ही। जिसके कारण इस बार समीकरण बदल जायेंगे। आम आदमी पार्टी से पंकज गुप्ता ने आप प्रत्याशी से टिकट क्लीयर होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास दिया है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं, साथ ही क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इस अवसर पर ग्वालियर विधानसभा के प्रत्याशी रोहित गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
आप पार्टी से कांग्रेस को कम बीजेपी को ज्यादा नुकसान
दिल्ली एवं हरियाणा में सरकार बना चुकी आप आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में भी सेंध लगाई है। यह सच्चाई मध्यप्रदेश की सिंगरौली महापौर से स्पष्ट है। सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी को महापौर का चुनाव हरा दिया था। इसी तरह ग्वालियर की स्थिति देखें तो महापौर प्रत्याशी डॉ. रुचि गुप्ता ने बीजेपी प्रत्याशी सुमन शर्मा के मतों में सेंध लगाई थी। उक्त समीकरणों को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना रहा  कि आप पार्टी से कांग्रेस को कम बीजेपी को ज्यादा नुकसान हो सकता है। दूसरी ओर यह भी चर्चा का विषय है कि आप पार्टी में अधिकतर वही लोग जा रहे हैं जो सामान्य वर्ग के हैं और कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी या फिर कांग्रेस पार्टी से वे नाराज हो चुके हैं। इसलिये जो वोटर भाजपा के हुआ करते थे वह आप की ओर अग्रसर हैं। वैसे भी दक्षिण विधानसभा में आप पार्टी के पंकज गुप्ता के उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला के चांस बन रहे हैं।