गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा सेल्स वर्कशॉप का आयोजन
Oct 24 2023
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं को कॉर्पोरेट के लिए तैयार करने हेतु व सेल्स वर्कशॉप का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। जिसमें ट्रेनर के रूप में हरीश प्रजापति उपस्थित रहे युवाओं से संवाद करते हुए श्री प्रजापति ने कहा कि किसी भी प्रोडक्ट को बेचना आसान नहीं है। किसी भी सामान को बेचने के लिए सेल्समैन में बहुत सारे गुणों का होना जरुरी होता है। सेल्स और मार्केटिंग किसी भी कंपनी का वो स्तंभ होता है, जिस पर पूरी कंपनी टिकी होती है। किसी भी प्रोडक्ट को बनाना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण है उसे बेचना।
यदि आपने बहुत अच्छा प्रोडक्ट बना लिया, लेकिन उसे बेच नहीं पाये तो आपकी सारी मेहनत बेकार है। इसलिए सेल्स करने के लिए किन किन स्किल की जरुरत होती है ये जानना जरुरी है। प्रोडक्ट बेचना एक कला है और कुछ स्किल्स के साथ बिक्री की कला सीख सकते हैं। यदि यह कला किसी ने भी सीख ली तो वह इंसान कभी जीवन में भूखा नहीं रह सकता है।
कार्यक्रम संयोजन दीपक माहौर, साक्षी भदौरिया ने एवं आभार संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहित सिंह, जयेश श्रीवास्तव, आकाश त्रिपाठी,अर्शप्रीत सिंह सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









