अशोकनगर के तीन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस को बड़ा झटका

Oct 24 2023

ग्वालियर। रविवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा जब अशोकनगर विधानसभा से उप चुनाव 2020 में कांग्रेस उम्मीदवार रहीं श्रीमती आशा दोहरे, नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अनीता जैन, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश जैन अमोल शिवपुरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के राष्टवादी विचारों से प्रभावित होकर उक्त लोगों ने नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस छोडक़र भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।