बजरंग भक्त मंडल ने दुर्गाष्टमी पर्व पर लगाया 800 किलो हरे चारे की गौभोग

Oct 22 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा चार वर्षों से मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर में प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार को मंडल के दानदाता गौसेवको के सहयोग से दुर्गाष्टमी पर 800 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की गई।
रविवार की सेवा में 250  किलो मनोज बंसल द्वारा, 125 किलो की सेवा श्रीमति आशा कुशवाह द्वारा,100 किलो की सेवा अंबरीश मंगल द्वारा,100 किलो की सेवा अनिल गुप्ता द्वारा, 100 किलो की सेवा पवन गोयल द्वारा, 50 किलो की सेवा सीमा बाथम द्वारा, 50 किलो की सेवा अंकुश कोटिया द्वारा कुल लगभग 800 किलो हरे चारे की सेवा की गई। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने पालीथिन का उपयोग बंद करने एवं गौ उत्पादों का उपयोग करने की अपील की है। जिससे गौमाता का संरक्षण किया जा सके।
आज की गौ सेवा में आशीष मंगल, राम किशोर मंगल, अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, हिमांशु बघेल, दीपक बघेल, अंकुश कोटिया, मनीष राय आदि सदस्य मौजूद थे।