23 अक्टूबर को डबरा में सामाजिक संगठनों द्वारा निकाली जाएगी चुनरी यात्रा
Oct 22 2023
डबरा। विभिन्न समाजो के सामाजिक संगठनों द्वारा आज सोमवार 23 अक्टूबर को नगर में विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी यह यात्रा शहर के तहसील मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर भितरवार रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पहुंच कर समाप्त होगी। इस यात्रा में 1100 फुट की चुनरी को विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाएं अपने हाथों में थाम कर निकलेंगी जिसकी सभी संगठनों की महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनरी यात्रा में भव्य झांकियां भी निकाली जाएगी जिनमें राम दरबार, राधा कृष्ण एवं मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकियां प्रमुख होगी। वही इस आयोजन में चार हजार से अधिक महिलाओं के सम्मिलित होने की बात संगठन के पदाधिकारी द्वारा कही गई है। और नगर के सभी आम नागरिकों से इस भव्य धार्मिक चुन्नी यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
प्रेस वार्ता में आयोजन से जुडी जानकारी देते हुए संगठन के सदस्यों ने बताया है कि इस भव्य चुन्नी यात्रा का उद्देश्य सभी समाजों में आपसी समरसता सद्भभाव और मेल मिलाप बढ़ाना है। यह एक धार्मिक आयोजन है। जिसमें डबरा नगर के सभी सामाजिक संगठनों की महिलाएं सम्मिलित हैं और उन्हीं के प्रयासों से यह आयोजन शहर में दूसरी बार किया जा रहा है। पिछले वर्ष इस आयोजन को किया गया था जिसमें लगभग 3 हजार महिलाएं सम्मिलित हुई थी और 500 फुट की विशाल चुनरी को अपने हाथों में थाम कर निकली थी।
वहीं इस बार चुन्नी को 1100 फीट की लंबाई दी गई है और इसको थामने के लिए 4 हजार महिलाओं को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, जो की अपने हाथों में मां की इस विशाल चुन्नी को थाम कर नगर में निकलेंगी। इस आयोजन में सम्मिलित होने और सफल बनाने के लिए संगठनों की महिलाओं ने नगर के सभी आम नागरिकों और महिलाओ से अपील की है। इस मौके पर ममता कुचिया, अल्पना गुप्ता, मधु, सुजीत अग्रवाल आदि मौजूद रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









