लायंस क्लब अनुभूति द्वारा 100 बालिकाओ का कन्या पूजन किया

Oct 22 2023

ग्वालियर। शारदीय नवरात्रे की सप्तमी पर ढोली बुआ पुल के नजदीक अंगवाड़ी केन्द्र पर लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा प्रांतीय कार्य योजना के अंतरगत कन्या पूजन एवं प्रसादम का कार्यक्रम 100 कन्याओं के पैर धोकर एवं हलुआ, चना, पूड़ी सब्जी का भोग लगाया गया। इस इस मौके पर विजय खंडेलवाल व क्लब सदस्यों की पुनीत भागीदारी रही।
कमल बनवारी द्वारा सभी कन्याओं को उपहार भी दिया गया। इस अवसर पर मीनाक्षी गोयल, कमल किशोर अग्रवाल, अशोक शर्मा, विजय खंडेलवाल, कमल बनवारी, चंदन जायसवाल, नागेश कुमार, प्रीति झा, नीलम शर्मा, नेहा सिंह सहित अन्य सेवा भावी जन भी उपस्थित रहे। आंगनवाड़ी परिवार एवं उपस्थित सदस्यों का आभार कमल किशोर अग्रवाल द्वारा किया गया।