कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने मनाया मां दुर्गा आराधना पर्व

Oct 22 2023

ग्वालियर। समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने माधव मंगलम पैलेस में नवरात्रि महापर्व के अवसर पर गरबा डांडिया नृत्य का आयोजन किया। इसआयोजन में लगभग 85 से अधिक बच्चों एवं संस्था सदस्यों ने प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यक्रम उपरांत प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हेमलता राव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महेश मुदगल, अनिल पुण्यानी, महेंद्र भदकारिया, जगदीश उपाध्याय, राजेश एरेन, मुकेश उपाध्याय, अवनीश उपाध्याय, दिनेश जैन, शिववीर सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। 
कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से अध्यक्षता संस्थापक हेमलता राव द्वारा की गई। मंच संचालन सचिव पूर्णिमा अग्रवाल द्वारा किया गया ट्रेनर कंचन राव पूरे कार्यक्रम की जान थी। साथ ही उनका सहयोग ट्रैनर सुभाष अग्रवाल व शिवांगी शर्मा ने दिया। जजमेंट नुपुर गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक ऋषि जैन रहे। इस अवसर शैली शर्मा, मोनिका शर्मा, नेहा तोमर, तरुण वर्मा, राधा वर्मा, नीति जैन, रश्मि शर्मा, बेटू शर्मा, हरि गुप्ता आदि उपस्थित थे।