मुन्ना समर्थकों ने महल का घेराव कर सिंधिया के खिलाफ की नारेबाजी

Oct 22 2023

टिकट नहीं मिलने से नाराज अनूप समर्थक भी आक्रोशित

ग्वालियर। भाजपा द्वारा नगर की दो विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूटता दिखाई देने लगा है। पूर्व सीट से माया ङ्क्षसह को टिकट दिये जाने के विरोध में वरिष्ठ भाजपा नेता जय ङ्क्षसह कुशवाह ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। जय ङ्क्षसह कुशवाह केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर के दाएं हाथ के रुप में जाने जाते हैं, जय ङ्क्षसह द्वारा अपना टिकट पक्का मानकर चल रहे थे और उसके हिसाब से उनके द्वारा तैयारी कर ली गयी थी लेकिन टिकट नहीं मिलने से वह नाराज हो गये और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही प्रदेश कार्यसमिति और मुरैना जिले के 
प्रभारी पद से उनके द्वारा इस्तीफा दे दिया गया। 
वहीं ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया के कृपापात्र मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने पहले बारादरी पर धरना दिया और सिंधिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही नहीं आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह ज्योतिरादित्य ङ्क्षसंधिया के महल के गेट पर घेराव कर नारेबाजी की, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यातायात पुलिस कर्मी के साथ ही महल गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ भी झूमा झटकी की।
उधर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से नारायण ङ्क्षसह कुशवाह का टिकट घोषित होते ही टिकट के प्रबलतम दावेदार अनूप मिश्रा के समर्थक भी अनूप के निवास पर एकत्रित हो गये उनके द्वारा भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की गयी बाद में अनूप ने किसी प्रकार कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस किया। भाजपा द्वारा दोनों सीटों पर नाम घोषित किये जाने को लेकर पहले से ही अंदेशा था कि मुन्नालाल गोयल को टिकट नहीं दिया गया तो कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूटेगा, वैश्य समाज ने 
भी एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर वैश्य समाज ने पहले ही चेतावनी जाहिर कर दी थी कि समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया तो उनका समाज किसी को वोट नहीं देगा। 
यह एक प्रकार से मुन्नालाल गोयल के टिकट को लेकर इशारा  भी था। जिसकी परिणति सिंधिया के महल का घेराव और ङ्क्षसधिया के खिलाफ की गयी नारेबाजी में साफ दिखाई देता है।
अभी बगावत की ङ्क्षचगारी प्रारंभ हुयी है, इसके कुछ दिनों में और अधिक भडक़ने की आशंका है। अभी भाजपा के कार्यकर्ता ओं द्वारा पार्टी से नाता तोडऩे का दौर भी शुरु होगा, नाराज कार्यकर्ताओं के बीच भगदड़ सी मचते दिखाई देने लगी है।