बहनें सांस्कृतिक कार्यक्रमो में हिस्सेदार बनकर महिला जागरुकता का संदेश दे रही हैं:श्रीमती त्रिपाठी
Oct 21 2023
ग्वालियर। योग शरीर को स्वस्थ्य रखने का प्रमुख माध्यम है योग से शरीर और मन स्वस्थ्य रहता है। छत्री बाजार लेडिज पार्क में आयोजित निशुल्क योग क्लास के साथ बहनें सांस्कृतिक गतिविधियों मे भागीदारी कर रही हैं। यह बहनों के लिये गर्व की बात है। अपने व्यस्तम जीवन में परिवार की देखरेख करने के साथ ही बहने अपने स्वस्थ्य रहने के लिये कुछ समय निकाल कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सेदार बनकर समाज को महिला जागरूकता का संदेश दे रही है। यह बात महिला पतांजलि योग समिति की योग शिक्षिका श्रीमती अमिता त्रिपाठी ने शनिवार को छत्री बाजार लेडिज पार्क मे महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित गरबा डांडिया कार्यक्रम मे कही।
कार्यक्रम में श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि लेडिज पार्क मे पिछले 8 वर्षो से वह महिला बहनो के लिये निशुल्क योग क्लास चला रही है। बहने योग के साथ समाज को महिला जागरूकता का संदेश और अन्य गतिविधियों मे भी हिस्सेदार बनें। इसके लिये वह पिछले तीन वर्षों से छत्री बाजार लेडिज पार्क में आने वाली बहनों के लिये गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन कर रही है।
श्रीमति त्रिपाठी ने कहा कि योग क्लास मे आने वाली बहने योग के साथ गरबा डांडिया मे बढचढ कर हिस्सेदारी कर रही है और कई बहनों मे सांस्कृतिक कार्यकमो हिस्सेदारी करने का जुनून जगाया है।
इस अवसर पर वार्ड पर वार्ड 42 की पार्षद श्रीमति ममता अजय तिवारी, श्रीमती अनिता करकरे, श्रीमती गायत्री शर्मा, दलजीत मान, अंजली लालवानी, कल्पना साधु, रंजना शास्त्री, राखी गुप्ता रेखा भाटिया, नक्षत्रा, मालती गुप्ता, सुशीला राजकुमारी सहित सैकड़ो बहनेे उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन तुलसी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका मुस्कान अग्रवाल ने निभाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









