निर्माणधीन भवन पर विवाद चली गोलियां, दंपति सहित बेटी घायल

Oct 21 2023

ग्वालियर। निर्माणधीन पंचायत भवन की जमीन को अपनी बताते हुए एक पक्ष ने तोडफ़ोड़ और फायरिंग व पथराव कर दिया। इस दौरान मंदिर से पूजा कर लौट रही युवती पत्थर लगने से घायल हो गई। बेटी को बचाने जब माता-पिता आए तो गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कच्छपुरा गांव की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। 
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कच्छपुरा निवासी सीमा कुशवाह पुत्री दामोदर कुशवाह शनिवार सुबह मंदिर से पूजा कर वापस लौट रही थी अभी वह पंचायत भवन के पास पहुंची थी कि अचानक फायरिंग व पथराव हो गया और एक पत्थर सीमा के पैर में लगा। बेटी की आवाज सुनकर उसके पिता-मां दामोदर व मंतो उसे बचाने आए तभी गोली उनके सिर को छूते हुए निकली और एक गोली उनकी पत्नी के हाथों को छूते हुए निकली। दंपति को गोली व बेटी को पत्थर लगने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। दंपति का कहना है कि उन्हें गोली छूते हुए निकली थी। 
यह है विवादबताया गया है कि गांव में पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है और जिस जगह पर निर्माण हो रहा है उस जमीन को कमलेश गौड, राजकुमार, गणेशा, जगमोहन, धु्रवे और भवानी अपनी बता रहे है और आज इसके चलते वहां पर तोडफ़ोड़ करने के बाद छत पर चढकर फायरिंग व पथराव किया था।