एसडीओपी, तहसीलदार और थाना प्रभारी ने पेड़ के नीचे लगाई कचहरी
Oct 21 2023
ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के मकसद से उटीला में अनोखी पहल की गई। जहां एसडीओपी, तहसीलदार और थाना प्रभारी द्वारा पेड़ के नीचे कचहरी लगाई गई, जिसमें एक दर्जन लोगों को बाउंड ओवर किया गया। एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा चुनाव में अशांति उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अधिक से अधिक बाउंड ओवर की कार्रवाई करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। जिसके परिपालन में 14 ग्रामीण विधानसभा में उटीला थाने के ग्राम बंधौली में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शिरोमणि सिंह कुशवाहा, बेहट एसडीओपी संतोष पटेल तथा उटीला थाना प्रभारी दिलीप समाधिया द्वारा पीपल के पेड़ के नीचे पुलिस और राजस्व की कचहरी लगाई गई। जिसमें लड़ाई-झगड़ा करने की संभावना वाले एक दर्जन लोगों के इस्तगासा बनाए गए। इस दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शिरोमणि सिंह कुशवाह ने सभी अनावेदकों को 20 हजार की राशि के साथ एक वर्ष के लिए बाउंड ओवर किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









