एसएससीओ ने 51 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
Oct 21 2023
ग्वालियर। शहर मे चहु और नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। सभी भक्त गण अपनी अपनी श्रद्धा भक्ति से माता को प्रसन्न करने मे जुटे हुए है। ऐसा ही एक प्रयास सामाजिक सेवा सहयोग संस्था द्वारा वेटियों के सम्मान करने, उनके प्रति सामाजिक वदलाव, उनकी सुरक्षा ,सुविधायों को उपलब्ध कराने के उद्देश से कन्याओं का पूजन किया एवं उनका आशीर्वाद लिया।
नवरात्रि पर कन्या पूजन के बारे मे बताते हुए सामाजिक सेवा सहयोग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि कन्या देवी मां का बाल रूप है और उनका पूजन करने से माता रानी का आशीर्वाद मिलता है और हम सभी को कन्याओं का सम्मान करना चाहिए। क्यूंकि एक कन्या से दो परिवार संचित होते है वह पुत्री बहिन पत्नी माता सभी रूपों मे सम्मानीय है। शनिवार को नवरात्रि में सप्तमी के दिन लगभग 51 कन्याओं का कुमकुम लगाकर चुनरी ओढाकर पूजन किया और उन्हे फल खाद्याय सामग्री वितरित की और उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, सचिव प्रिंस श्रीवास्तव, सह सचिव संजय बंसल, वंदना श्रीवास्तव, वर्षा बंसल, आयुष शर्मा, संतोष गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









