वैश्य महासम्मेलन में महिलाओं ने किया गरबा

Oct 21 2023

ग्वालियर। वैश्य महासम्मेलन मप्र महिला ईकाई के दो दिवसीय गरबा डांडिया एवं मेले के आयोजन में महेश गर्ग ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में माता रानी की आरती कर गणेश वंदना कर अपनी प्रस्तुति दी। 
कार्यक्रम में भजन डांस, फूलों की रंगोली, टैलेंट शो, माँ का दरबार सजायो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गरबा डांडिया महोत्सव में गरबा, डांडिया, आरती, गणेश वंदना, स्पेशल डांस, बॉलीवुड सोंग्स पर थिरके। कार्यक्रम में सुधीर गुप्ता, अनूप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अनिल शाह, मनोज चौरसिया, साकेत गुप्ता, संजय सप्रा, आशीष अग्रवाल, संजय व्यास, मुकेश जैन, राजू गर्ग, विवेक गुप्ता, कपिल जैन, अवध गुप्ता, साधना गुप्ता, पूजा अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, इन्द्र मंगल, मुस्कान अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।