कैंसर अवेयरनेस सेमीनार का आयोजन किया

Oct 21 2023

ग्वालियर। एनसीसी आर्मी विंग श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर मैं को-ऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर एंड मानवता युवा फाउंडेशन एवं जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा कैंसर अवेयरनेस सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें 200 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।  प्रोग्राम के मुख्य अतिथि कमान अधिकारी 15 एमपी एनसीसी बटालियन ग्वालियर कर्नल डीएस वर्मा वहीं मुख्य वक्ता डॉ गुंजन श्रीवास्तव रही, जिन्होने ब्रेस्ट एंड सर्वाइकल कैंसर की विधिवत जानकारी दी। एवं डॉ रजत लोहिया ने हेड एंड नेक कैंसर की जानकारी दी। दोनो डॉक्टर्स ने स्मार्ट टीवी पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी।
प्रोग्राम के विशिष्ट अतिथि मेजर डॉ अशोक सिंह चौहान प्रोफेसर एंड एनसीसी ऑफिसर, जफर अली सूबेदार मेजर, एनसीसी से डॉ दीपा यादव, मानवता युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष कमल सिकरवार, प्रोग्राम आयोजक जितेंद्र जैन, डॉ अशोक, जितेंद्र सिंह, एवम कैंसर हॉस्पिटल की ओर से मैडम सूजा पॉलसन आदि सदस्य उपस्थित रहे। सेमीनार के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा डॉ गुंजन श्रीवास्तव एवम डॉ रजत लोहिया द्वारा कैंसर से संबंधित प्रश्न जवाब का भी सत्र रखा गया।