प्रधानमंत्री के लिखे गरबा गीत को गाना हमारे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि : मीत ब्रदर्स
Oct 20 2023
ग्वालियर। हमारा ग्वालियर से मुंबई जाना सार्थक हो गया है। हमारे लिये बड़े सौभाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी के द्वारा लिखे गये एक गरबा गीत के लिये सम्पर्क किया गया। यह हमारे लिये बहुत बहुत सुखद क्षण था। प्रधानमंत्री श्री मोदी के हम बेहद अभारी हैं। यह बात मुंबई से आये मीत ब्रदर्स ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। बड़े भाई मनमीत ने कहा कि सिंधिया स्कूल की 125वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए आये हुये हैं। यहां केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आमंत्रण पर स्वयं प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि बनकर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के हमको भी अवसर मिला है। समय और अवसर मिला तो इस कार्यक्रम में भी दो मिनिट मोदी के सम्मान में उनका लिखा हुआ गाना गायेंगे।
वहीं छोटे भाई हरमीत ने कहा कि मोदी का व्यक्तिव आकर्षक भरा है। उन्हें हर धर्म हर समाज के व्यक्तियों का ध्यान है। गुजरात के रहने वाले प्रधानमंत्री को पंजाब की आवाज में गरबा के गाने की आवाज से स्पष्ट हो गया है।
उन्होंने बताया कि 1995 से ग्वालियर से जाने के बाद छोटी हैं कलाइयां आवार्ड मिला था। उसके बाद एक से एक कई फिल्मों में गायक के तौर पर मौका मिला। आने वाली फिल्म वेलकम में भी कई गाने शामिल किये गये हैं। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि हम तो कपड़े सिलने वाले टेलर है जो सिलवाने लायेगा उसके कपड़े सिलेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









