अग्रवाल नवयुवक संघ ने बांटे पुरूस्कार
Oct 20 2023
ग्वालियर। अग्रवाल नवयुवक संघ ग्वालियर द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव बीती रात मिलन गार्डन रमटापुरा में डांडिया व पुरूस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर अग्रवाल समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।
डांडिया नृत्य व पुरूस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल सहित समाज के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। इस मौके पर समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। वहीं अग्रसेन जयंती महोत्सव में लगातार चार दिन विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न पदाधिकारियों व सहयोग करने वालों को भी स्मृति चिन्ह दिये गये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









