पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह के पुत्र राकेश बसपा में शामिल, चुनाव लड़ेंगे

Oct 20 2023

मुरैना। मुरैना जिले की मुरैना सीट में भाजपा टिकट न मिलने पर भाजपा नेता राकेश रूस्तम सिंह बसपा से उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बसपा ज्वाइन कर ली हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें मुरैना सीट के लिये अभयदान भी दे दिया है।
अंचल के दिग्गज भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह व उनके पुत्र राकेश रूस्तम सिंह मुरैना सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडऩा चाहते थे। लेकिन बीते उपचुनाव में कांग्रेस से भाजपा में आये रघुराज कंषाना को सिंधिया कोटे से फिर टिकट मिल गया है। इसी कारण पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह व राकेश रूस्तम सिंह दोनों नाराज थे। अब राकेश रूस्तम सिंह ने भाजपा छोड़ बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली है और वह अब भाजपा की जगह बसपा से चुनाव लड़ेंगे। आज करह आश्रम पर गुर्जर समाज के लोग एक आयोजन में भारी भीड़ ने भी राकेश रूस्तम सिंह को समर्थन दिया। 
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह ने चर्चा में स्वीकार किया कि हां मेरे बेटे राकेश ने बसपा ज्वाइन कर ली है और वह चुनाव भी लड़ेगा। आपका अगला कदम क्यां होगा पर वह बोले देखिये समय पर, सब स्पष्ट हो जायेगा।