आपका एक वोट विकास और प्रगति की नई इबारत लिखेगा:विधायक डॉ. सिकरवार
Oct 20 2023
ग्वालियर। आपका एक-एक वोट ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विकास और प्रगति की नई इबारत लिखेगा। भाजपा ने इस क्षेत्र के विकास में रोड़े अटकाए हैं। कोई विकास भाजपा ने नहीं किया है। आज तमाम बरसाती मेंढक निकल कर आपके बीच आयेंगे, जो आपके दु:ख में कभी नजर नहीं आए। कोरोना काल में कौन-सा भाजपा नेता आपके पास आया। मैं आपके साथ खड़ा रहा और जो बन पड़ा वो किया था। यह बात कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय जनता से रूबरू होते हुए कही।
शुक्रवार को विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से कहा कि आज वर्षाती मेढक टर्र-टर्र करते घूम रहे हैं। यह सिर्फ वोट मांगने आते हैं। भाजपा नेताओं ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की है। जीवन की आखरी सांस तक आपकी सेवा करूंगा। क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और न छोडूंगा। आप सब का स्नेह और आर्शीवाद आपकी सेवा करने के लिए ऊर्जा देती है। आप से मेरा आग्रह है कि बरसाती मेंढकों से सावधान रहें। यह चुनाव में प्रवासी पक्षी की तरह आते हैं और चले जाते हैं। मगर आपका यह सेवक जीवन भर आपकी सेवा में हरपल आपके बीच खड़ा नजर आयेगा। आपके मान और सम्मान की रक्षा करूंगा और मेरे शरीर में जब तक सांसें हैं आपकी सेवा करता रहूंगा। शुक्रवार को गिर्राज जी मंदिर हाईकोर्ट से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में जनसंपर्क यात्रा प्रारम्भ होकर खूबी की बजरिया, जिंसी नाला नं.1, प्रजापति मौहल्ला, काली माता मंदिर वाली गली, चांदोकर का बाडा, खटीक मोहल्ला, रोशनी घर रोड, शितोले का बाडा, रामजी दास का बाडा एवं आस-पास की समस्त गलियों में घर-घर पहुॅची और जनता से सीधा संवाद किया।
यात्रा में संगठन मंत्री सुरेंद्र यादव, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, पार्षद सुरेंद्र साहू, अंकित क_ल, विजय बहादुर त्यागी, के.के. शर्मा, सोनू भदोरिया, धीरेंद्र यादव, हिमांशु कीकन, टिंकू परिहार, अवधेश साहू, गिरिश गुप्ता, भूपेंद्र तोमर, अनिल शर्मा बिट्टू, राजेंद्र परिहार जी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
शुक्रवार को कांग्रेस ने मदन मोहन गार्डन घासमण्डी मुरार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि अब हमें दिन-रात मेहनत करनी होगी, तभी मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का सपना साकार होगा। आप सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस की रीति-नीति एवं वचन पत्र में दी गई योजनाओं के बारे में बतायें। इसके साथ ही भाजपा की करनी एवं कथनी को भी आमजनों से बीच उजागर करें।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, श्रीमती सीमा समाधिया, वीणा भारद्वाज, पार्षद श्रीमती लक्ष्मी सुरेश गुर्जर, केदार बराहदिया, गोपीलाल भारती, रूपेश दुबे, अनिल शर्मा, बृजेश शुक्ला, नारायण पाण्डे आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









