प्रधानमंत्री आम स्कूलों में जाकर वहां की स्थिति देखें: कांग्रेस
Oct 20 2023
ग्वालियर। प्रधानमंत्री आप आम स्कूलों में भी जाइये, ताकि आपको सरकारी स्कूलों की सही स्थिति की जानकारी लग सकें। यह सलाह शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र राजपूत व विंग कमांडर अनुभा आचार्य ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी।
शुक्रवार को पत्रकारो से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर 21 अक्टूबर को केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विशेष आग्रह पर ग्वालियर आ रहे हैं। वे ग्वालियर के ऐतिहासिक किले स्थित सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और सिंधिया के किले में दो घंटे तक रूकेंगे। साथ ही स्पोर्टस काम्पलैक्स का शिलान्यास भी करेंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री इसी माह दो अक्टूबर को ग्वालियर आये थे। यहां उन्होंने मेला मैदान में सभा को संबोधित कर 16 हजार करोड़ की योजनाओं की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हमने रेल की झंडी दिखाते कई बार देखा था, मुटठी भर रोजगार प्रमाणपत्रों को गहन प्रचार के साथ लोगों को देते हुये देते देखा था अब अमीर और नामी लोगों के स्कूल के कार्यक्रम में भी देखेंगे। प्रधानमंत्री एक ही माह में दूसरी बार ग्वालियर आ रहे हैं तो हमें लगता है कि महल के सामने की सडक़ स्मार्ट सिटी के अंतर्गत करोड़ों खर्च कर के दोबारा जो बनवाई गई है उसका अवलोकन भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नई पीढ़ी से बात करने पधार रहे हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि वह कुछ सच्चाईयां जरूर बताने की हिम्मत करेंगे कि सिंधिया स्कूल की संवारी हुई नई पीढ़ी की पौध के अलावा भारत में विद्यार्थियों का एक वंचित वर्ग खासतौर पर मध्यप्रदेश में है, जिनको स्कूलों में बिजली और पानी की मूलभूत सुविधायें तक नहीं मिलती उनके लिये स्पोटर्स काम्पलैक्स जैसी सुविधा तो बहुत बड़ी बात है, सामान्य खेल का मैदान तक नहीं मिलता है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, राज्य कांग्रेस प्रवक्ता राम पांडे, आरपी सिंह व संभाग प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









