वैश्य समाज को टिकट नहीं तो वोट नहीं
Oct 20 2023
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में जैसे ही विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई। अपनी अपनी राजनीतिक ताकत दिखाते हुए समाज सक्रिय हो रहे है उसी क्रम में शुक्रवार को ग्वालियर में वैश्य समाज के प्रबुद्धजन ने विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक रखी। इस अवसर पर वैश्य समाज के मैन ईकाई, महिला ईकाई एवं युवा इकाई के सदस्यों बैठक में निर्णय लिया कि वैश्य समाज को टिकट नही तो वोट नही पर सभी ने अपनी सहमति दर्ज की। अभी हाल ही में कांग्रेस द्वारा जारी सूची में वैश्य समाज को अनदेखा किया गया आगामी जिस किसी पार्टी की सूची प्रकाशित की जाए उसमें वैश्य समाज के जो भी सक्रिय प्रतिनिधि हैं उनकों प्रमुखता से स्थान दिया जाए अगर वैश्य समाज को स्थान नहीं दिया जाता है तो वह समाज खुलकर विरोध करेगा।
सर्व वैश्य समाज की ओर से पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से समाज के लोगों से कहा गया है कि राजनैतिक दलों ने वैश्य समाज को केवल चंदा देने वाला समझा है। जबकि यह समाज ग्वालियर में किसी भी विधानसभा सीट को जिताने में अपनी भूमिका अदा करता आ रहा है। प्रदेश की राजनैतिक पार्टियों ने ग्वालियर में वैश्य समाज के मुन्नालाल गोयल, सुधीर गुप्ता, डा प्रवीण अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, डॉ रामबाबू गोयल, आदि कई ऐसे सक्रिय लोग हैं जो अपनी अपनी पार्टियों के लिये जी जान से जुटे रहते हैं। इनकी उपेक्षा से वैश्य समाज आहत हुआ है।
उन्होंने कहा कि मानव सेवा, टैक्स जमा करने, व्यापार में समाज सबसे आगे हैं। वहीं प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को सुदृढ बनाये हुये हैं। एक प्रश्न के उत्तर मेंं उन्होंने कहा कि टिकट नहीं मिलने की स्थिति में समाज के प्रबुद्ध लोग मिल बैठकर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे और मत डालने नहीं जायेंगे। राजनैतिक दलों द्वारा वैश्य समाज के किसी भी व्यक्ति को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने से समाज में आक्रोश व्याप्त है। समाज की उपेक्षा राजनैतिक दलों को मंहगी साबित होगी। यह कहना है सर्व वैश्य समाज के श्री राम गोयल, सुधीर गुप्ता युवा अध्यक्ष का।
सर्व वैश्य समाज की ओर से शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से समाज के लोगों से कहा गया है कि राजनैतिक दलों ने वैश्य समाज को केवल चंदा देने वाला समझा है। जबकि यह समाज ग्वालियर में किसी भी विधानसभा सीट को जिताने में अपनी भूमिका अदा करता आ रहा है। प्रदेश की राजनैतिक पार्टियों ने ग्वालियर में वैश्य समाज के मुन्नालाल गोयल, सुधीर गुप्ता, डा प्रवीण अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, डॉ रामबाबू गोयल, आदि कई ऐसे सक्रिय लोग हैं जो अपनी अपनी पार्टियों के लिये जी जान से जुटे रहते हैं। इनकी उपेक्षा से वैश्य समाज आहत हुआ है।
उन्होंने कहा कि मानव सेवा, टैक्स जमा करने, व्यापार में समाज सबसे आगे हैं। वहीं प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को सुदृढ बनाये हुये हैं। एक प्रश्न के उत्तर मेंं उन्होंने कहा कि टिकट नहीं मिलने की स्थिति में समाज के प्रबुद्ध लोग मिल बैठकर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे और मत डालने नहीं जायेंगे।
समाजसेवी महेश गर्ग ने बताया की जो पार्टी वैश्य समाज को टिकट देगी समाज उसी के साथ होगा। सभी प्रमुख पार्टियों ने वैश्य समाज की अनदेखी है। यह विचारणीय है। डॉ विवेक गुप्ता ने बताया की यदि दोनों पार्टियां समाज की मांग को नजरअंदाज करती है तो समाज टिकट नहीं तो वोट नहीं के निर्णय पर कायम रहेगा। वैश्य समाज एकजुट है जो भी निर्णय होगा वो सभी को मान्य होगा समाज अपना प्रतिनिधित्व करने की मांग कर रहा है। आगामी प्रकाशन सूचियां में अगर वह समाज का प्रतिनिधि का कोई नाम नहीं होता है तब उसे स्थिति में वैश्य समाज के पदाधिकारी चुनाव में अगली बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार करके राजनैतिक दलों को सबक सिखाएगा।
प्रेसवार्ता में हरीदास अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रामबाबू अग्रवाल, सागर अग्रवाल सहित समाज के सभी संगठनों के प्रमुख मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









