ए भाई, ए बंधु, ए मतदाता, बड़ा कीमती वोट है, वोट देने जरूर जाना

Oct 20 2023

ग्वालियर। महाराज बाड़े पर नुक्कड़ नाटक कर रहे जब एक किरदार ने कहा कि चाची तो महिला है वो घर से बाहर नहीं निकलती। इस पर सभी छात्र- छात्राएं भडक़ गईं और उन सभी ने तीव्र स्वर में चिल्लाते हुए कहा कि चाचा की इस पुरानी सोच को दफनाना है। महिला एक मताधिकारी है, सबको ये बतलाना है। महाराज बाड़े पर चल रहे नुक्कड़ नाटक का स्वर गूंजते ही ट्रैफिक रुक गया। और चारों ओर भारी भीड़ जमा हो गई। छात्र - छात्राओं ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम भारत भाग्य विधाता हैं, हम भारत के मतदाता हैं।  
भैया,दीदी,चाचा,चाची सब लोग वोट देकर आओ जी। वहीं नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्र-छात्राओं ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि जो बांटे पैसा, दारू, नोट। उसको कभी न देना वोट। वहीं सभी ने एक स्वर में कहा की सुनो गौर से दुनिया वालों, सबसे पहले अपना वोट डालो। सबसे आगे होगें मताधिकारी। साथ ही छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए आव्हान करते हुए कहा की ए भाई, ए बंधु, ए मतदाता, बड़ा कीमती वोट है,वोट देने जरूर जाना। 
महाराज बाड़े पर लगाई प्रभात फेरी-
नुक्कड़ नाटक के लिए एकत्रित हुई सभी छात्र -छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के क्रम में पहले पूरे बाड़े का चक्कर लगाया। जिसमें उन्होंने मतदान जागरूकता संबंधी नारे लगाए। साथ ही सभी लोगों से मतदान करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में सभी ने मताधिकार संकल्प लिया। साथ ही प्रतिभागियों को प्रशासन की ओर से प्रमाणपत्र वितरीत किए गए। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी डीएस जादौन, कमलाराजा अस्पताल की सहायक अधीक्षिका डॉ.रीता मिश्रा, न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अविनाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों के क्रम में किया गया। इसमें एमिटी यूनिवर्सिटी, एमिटी लॉ स्कूल, जीआर मेडिकल कॉलेज, केआरजी कॉलेज, साइंस कॉलेज व एसएलपी कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हैप्पीनेस एंड अवेयरनेस मिशन क्लब,राज्य आनंद संस्थान, आगाह सोशल सोसायटी, सामाजिक सेवा सहयोग संस्था के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के कोर्डिनेटर हैप्पीनेस एंड अवेयरनेस मिशन क्लब,राज्य आनंद संस्थान के अध्यक्ष अंशुमान शर्मा रहे। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋचा शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.ज्योति श्रीवास्तव, अतिथि विद्वान अंतिमा सिंह, आगाह सोशल सोसायटी के अध्यक्ष जीएसएल गौर व सचिव एसआर शिंदे, सामाजिक सेवा सहयोग संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव,संतोष गर्ग, अद्वैत शुक्ला, दिवाकर उपाध्याय, अमित द्ववेदी, पंडित अंकित शर्मा, ज्योति शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून के छात्र
संकाय प्रमुख- डॉ. सरोज चौधरी, छात्र - इशिका गर्ग, प्रियांशी परमार, अद्वैत शुक्ला, यश धाकरे, दिव्यांश तिवारी, प्रियांशु सोनी, श्रद्धा भदोरिया, दिवाकर उपाध्याय, अमीन अहमद खान, अपूर्वा खरे, संजना तोमर, याशिका विजया, सोहिल खान, प्रियांशु दुर्गापाल, देवराज चौधरी, राज शर्मा, ईशा गुप्ता, नबील शेख आदि उपस्थित रहे।