महिला जागरूकता रैली निकाली

Oct 19 2023

ग्वालियर। महिला जागरूकता के लिये माधव महाविद्यालय की महिला जागरूकता एवं आंतरिक समिति द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं द्वारा महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जाना है। यह रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, जनकगंज, छत्री मंडी, फलमंडी, लक्ष्मीगंज होते हुये वापिस महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। रैली में छात्र/छात्राओं द्वारा महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों के विरूद्ध जागरूक करने के नारे लगाये गये। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महिला जागरूकता एवं आंतरिक समिति की संयोजक डॉ. निवेदिता पांचाल एवं अन्य सदस्यों के मार्गदर्शन में रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके विरूद्ध अपराधों एवं कुप्रवृत्तियों के प्रति जागरूक करना था।
रैली में महाविद्यालयीन स्टाफ प्रो. कुसुमलता चौहान, डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. योजना तिवारी, डॉ. विनीता जैन, डॉ. मंदाकिनी शर्मा, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. चंचल अवस्थी, डॉ. दीप्ति नारग, डॉ. सरिता दीक्षित, श्रीमती प्रेक्षा नाईक आदि लोग उपस्थित रहे।