आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ग्वालियर की सभी छह सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Oct 19 2023
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम (भीम आर्मी) ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। हाल ही में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि जो हमारा मांग पत्र है, वही हमारा घोषणा पत्र है। चुनाव बाद मध्यप्रदेश में आदिवासी वर्ग का मुख्यमंत्री पद पर बैठेगा। भीम आर्मी ग्वालियर में अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुकी है। यह बात गुस्वार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान आजाद समाज पार्टी के ग्वालियर पूर्व के प्रत्याशी नरोत्तम जाटव ने संवाददाताओं से कही। जाटव ने कहा कि ग्वालियर की सभी छह सीटों पर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही मुरैना में भी हमारी उम्मीदवार जल्द ही फाइनल हो जाएँगे। इनमें महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
ग्वालियर पूर्व के उम्मीदवार नरोत्तम जाटव ने बताया कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के 1 लाख पाँच हजार मत है। हम इनके दम पर चुनाव लड़ेंगे और ऊर्जा मंत्री को हराने का काम करेंगे। इसके साथ ही हम गरीबों की लड़ाई लड़ेंगे और गरीब किसी भी जाति का हो हम उनकी हर संभव मदद करेंगे।
उल्लेखनीय है कि आजाद समाज पार्टी को बसपा प्रमुख मायावती के सामने सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। मायवती की बहुजन समाज पार्टी अब तक दलित वोटों का सीधा और पूरा फायदा मिलता रहा है लेकिन अब इसके बंटने की संभावना जताई जा रही है।
नई पार्टी के मध्यप्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनावों को और ज्यादा दिलचस्प बना देने की संभावना है। क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पहले ही लडऩे वाले हैं अब इसमें आजाद की पार्टी भी जुड़ गई है।
पत्रकार वार्ता में आजाद समाज पार्टी की राहुल चंटोले, निहाल सिंह, अंजली पराशर, रिंकू कुमार, धर्मेन्द्र सिंह समेत नीरज जाटव प्रमुख रूप से मौजूद रहें
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









