माता के दर्शन से होता है शरीर में दैवीय शक्ति का संचार:फ़ौजी सतेन्द्र
Oct 18 2023
ग्वालियर। संतों के मार्गदर्शन में पीडि़त-शोषित समाज की सेवा ही मेरा संकल्प है। इसके लिए किसी राजनीतिक दल का आश्रय जरूरी नहीं। शिक्षित-सुसंगठित समाज मिश्री की डली की तरह होता है, जिस समाज में मिश्री सी मिठास होगी, उस ओर सियासी पार्टियां चींटी की तरह खिंचती चली आएंगी। याद रखिए समाज में मिठास केवल नि:स्वार्थ सेवा से ही संभव है। यह बात दिल्ली के उद्यमी और युवा समाजसेवी कुंवर संतोष सिंह ने कही। उन्होंने नवदुर्गा शक्ति पर्व के दौरान सातऊ में शीतला माता टीम के बीच व्यक्त किए। उन्होंने शीतला माता टीम के स्वयंसेवकों को निशुल्क वैष्णो देवी मंदिर यात्रा पर ले जाने का भी एलान किया। फ़ौजी सतेन्द्र सिंह घुरैया के संयोजन में दर्शनार्थियों के लिए शीतल पेय जल सेवा करती है। इस बार शीतला माता टीम ने पंडाल लगाकर माता के भक्तों के लिए फलाहार और दर्शनार्थियों के लिए प्रसादी एवं पेयजल की व्यवस्था की है।
शीतला माता टीम में उपसंयोजक इंजीनियर सुरेन्द्र सिंह, महासचिव रामनिवास महाना, सूरजभान सिंह गुनियां चाचा, रघुराज सिंह, ऊदल सिंह, जीतेन्द्र सिंह , जसवंत सिंह बिजौल, किशन सिंह आदि प्रमुख हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









