सत्य अहिंसा के सिद्धांत पर चले महाराजा अग्रसेन: शेजवलकर
Oct 18 2023
ग्वालियर। अग्रवाल समाज का इतिहास समृद्धशाली रहा है, महाराजा अग्रसेन सत्य अहिंसा के सिद्धांत पर चले, हमें उनके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। अग्रवाल समाज पूरे भाईचारे के साथ कार्य करता है समाज में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह बात सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने बुधवार को जीवाजी क्लब में श्री अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय अग्रसेन मेले का शुभारंभ करते हुये कही।
अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय अग्रसेन मेले का शुभारंभ बुधवार को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर सांसद शेजवलकर ने कहा अग्रवाल समाज का इतिहास समृद्धशाली रहा है, महाराजा अग्रसेन सत्य अहिंसा के सिद्धांत पर चले, हमें उनके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा समाज द्वारा महिलाओं और बच्चों की रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं इससे उनके कार्यों में निखार आता है। अग्रवाल समाज हमेशा ही सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। मेले को शुभारंभ के अवसर पर स्वागत भाषण महासभा के अध्यक्ष अशोक गोयल ने दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अजय बंसल, संजीव अग्रवाल कुक्कू, महामंत्री नरेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, अरविंद दूदावत, हरीबाबू गोयल, तरुण गोयल,दीपक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल सनी,रवि गुप्ता, अरुण बंसल,रवि गर्ग, शैलेंद्र बंसल, रामनाथ अग्रवाल,प्रदीप सिंहल,रेखा अग्रवाल,सुधा बंसल आदि ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









