कांग्रेस के वचनपत्र का प्रदेशभर में तहलका पत्रकारों के हित में भी तमाम घोषणायें, स्वास्थ्य का अधिकार सभी के लिये होगा

Oct 18 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने वचनपत्र जारी कर भाजपा के होश उड़ा दिये हैं। वचनपत्र में किसानों से लेकर आम आदमी, गरीब मजदूर, व्यवसायी यहां तक कि पत्रकारों के लिये भी विभिन्न योजनाओं का वचनपत्र में जिक्र किया गया है। 
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र राजपूत ने कांग्रेस का वचनपत्र महापौर डा. शोभा सिकरवार, कांग्रेस अध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा, विधायकगण डा. सतीश सिकरवार, प्रवीण पाठक, सुरेश राजे की उपस्थिति में जारी किया। वचनपत्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसानों को कांग्रेस सरकार आने पर गेंहू और धान का समर्थन मूल्य 3000 दिया जायेगा। 
कांग्रेस के वचनपत्र में उन्होंने युवाओं के लिये 2 लाख रिक्त पद भरने की बात की है, वहीं निजी क्षेत्र में भी उघोगों का हब बढ़ाकर रोजगार देने की बात कही गई है। कांग्रेस ने सभी के लिये स्वास्थ्य का अधिकार, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा व 10 लाख का दुर्घटना बीमा भी कराने की बात कही है।