भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चे ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया

Oct 18 2023

ग्वालियर। भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चे द्वारा शाजापुर के कोंग्रेसी विधायक हुकुम सिंह कडारा द्वारा वाल्मीकि समाज के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधीश को उनके प्रतिनिधि एडीएम टीएन सिंह को ज्ञापन सौंपा।
मोर्चे की मांग है कि वाल्मीकि समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करना ऐसे विधायक एवम इनकी पार्टी के संस्कार है। ऐसे विधायक की सदस्यता खत्म कर इनकी चुनाव लडऩे की मान्यता भी रद्द करना चाहिए।
इस अवशर पर मनीष राजोरिया, महेश उमरैया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संतोष गोडय़ाले, गुरुमुख करोसिया, दिनेश पारक्षे, गब्बर जाटव, पोहप सिंह जाटव, राजा खटीक, प्रेम मंडेलिया, अमृत लाल जाटव, संजय राजें, श्रीमती वर्षा सुमन, अमन दाऊ, रवि रागोड़ी, कमल कैलासिया, रोहित चावडिय़ा, नरेंद्र पुजारी, तरुण पवैया, गोलू करोसिया आदि उपस्थित थे।