सीमा सुरक्षा बल में 36वीं अन्तर सीमान्त तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
Oct 18 2023
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर के तत्वधान में 17 से 20 अक्टूबर 2023 तक 36वीं अन्तर सीमान्त तैराकी प्रतियोगिता-2023 का आयोजन ब्रिगेडीयर बीसी पाण्डे तरण ताल सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर ग्वालियर में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के अलग-अलग सीमान्त मुख्यालयों से आयी कुल 11 टीमें हिस्सा ले रहीं है। जिसमें पूर्वी कमान से उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल, गुवाहटी, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम सीमान्त की टीमें एवं पश्चिमी कमान से जम्मू काश्मीर, पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात सीमान्त की टीमों के कुल 182 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता के दौरान फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटर फ्लाई, व्यक्तिगत मेडले फ्री स्टाइल रिले, डाइविंग, वाटर पोलो व चैम्पियनशिप की कुल 22 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रवि गांधी अपर महानिदेशक/निदेशक सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर, ग्वालियर में पदस्थ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी शामिल हुये।
प्रतियोगिता में 400 व 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटर फ्लाई, 4&100 मीटर टाइम ट्रायल बेसिस फाइनल तथा वाटर पोलो लीग की प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 4&100 मीटर मेडले रिले में गुजरात सीमान्त ने प्रथम, जम्मू सीमान्त ने द्वितीय तथा पंजाब सीमान्त ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









