चेतना मंच द्वारा दशहरे पर 65 फुट का रावण जलाया जाएगा

Oct 17 2023

ग्वालिय। चेतना मंच के तत्वाधाम में शताब्दीपुरम में स्थित नवीन दशहरा मैदान में 19वें विशाल दशहरा समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में किर्गिस्तान एवं मलेशिया के कलाकारों की रामचरितमानस पर आधारित संगीत नाटिका श्रीराम कथा में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियां तथा 65 फुट के रावण का दहन विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष दीपक तोमर एवं संरक्षक बृजेश यादव द्वारा संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया की दशहरा समारोह में किर्गिस्तान के 12 एवं मलेशिया के 10 कलाकारों कर दल विशेष रूप से अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं। ग्वालियर महानगर में तथा संभवत: मध्यप्रदेश में पहली बार विदेशी कलाकारों की दशहरे पर प्रस्तुतियां होंगी। 
चेतना मंच के उपाध्यक्ष डॉ अरविंद मित्तल एवं राम प्रकाश परमार ने बताया की मंचन श्री राम कथा के निर्देशक ब्रजकिशोर दीक्षित है जिसमें 80 कलाकार इस मनमोहक संगीत नाटिका में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगे इस्लाम कथा में शिव विवाह का भी भव्य मंचन होगा।