धूमधाम से मना आशाराम बापू का 60वा आत्म साक्षात्कार दिवस
Oct 17 2023
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर में पुनीत पर्व आत्म साक्षात्कार दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। सबेरे से ही आश्रम में भारी भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था। भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त बड़ दादा पीपल बादशाह गुरु मंदिर व्यास पीठ की परिक्रमा कर आशीर्वाद लेते दिखाई पड़ रहे थे। दोपहर 12 बजे से विजय महाराज का गीता भागवत सत्संग देर शाम तक चलता रहा। जिसमे विजय महाराज ने उदबोधन में कहा कि ईश्वर कृपा से बड़े पुण्य पुंज होने पर संत रूप में सदगुरु प्राप्त होते है, जिनकी करुणा कृपा से जीव सहज में संसार सागर से पार हो जाता है। मनुष्य जीवन का वास्तविक लक्ष्य है ईश्वर प्राप्ति। वह गुरु कृपा से ही संभव है। जैसी कृपा सांई लीलाशाह महाराज की आशुमल पर बरसी और संत आशाराम बापू का अवतरण हम भक्तों के कल्याण के लिए धरा पर हुआ है, हमे भी आज्ञा पालन कर अपना उद्धार कर लेना चाहिए। यही महापुरुषों का संदेश मानव जाति को हमेशा से ग्रंथ पंथ देते चले आ रहे है। सत्संग की पूर्णाहुति पर मंगल आरती कर सभी भक्तोंको भोजन प्रसादी वितरित की गई। विशेष रूप से शामिल होने वालों में आश्रम संचालक अर्जुन भाई के अलावा श्रीयोग वेदान्त सेवा समिति के पदाधिकारियों में प्रधान सिंह भदौरिया, बीपीएस सेंगर, डीके शर्मा, सूरज सिकरवार, हरी सिंह गुर्जर, सीबी शर्मा, हरीश नागपाल, रंजीत कुमार व महिला उत्थान मंडल युवासेवा संघ इत्यादि समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









