आई-20 कार से 24 पेटी अवैध देशी शराब जप्त कर कार चालक को पकड़ा

Oct 17 2023

ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब व मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना झांसीरोड पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चेतकपुरी से एजी ऑफिस की तरफ एक व्यक्ति सफेद रंग की आई20 कार में अवैध शराब लेकर जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से एएसपी अपराध ऋषिकेश मीणा ने क्राईम ब्रांच व थाना झांसीरोड पुलिस की टीम को भेजकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी झांसीरोड राशिद खान ने क्राईम ब्रांच व थाना झांसीरोड पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु एजी अफिस के पास भेजा गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के बताये नम्बर की एक सफेद रंग की आई20 कार क्रमांक एमपी07-सीडी-6003 आती दिखी, पुलिस टीम द्वारा कार को रोकने का प्रयास किया गया तो कार चालक ने कार को भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार सहित चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पकड़ी गई कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी व पीछे की शीट की तलाशी लेने पर उसमें 22 पेटी प्लेन शराब, दो मसाला शराब की पेटी कुल 24 पेटी रखी हुई पाई गई। पुलिस द्वारा 24 पेटी में रखी कुल 216 लीटर अवैध शराब कीमती लगभग 74 हजार को जप्त किया गया। कार चालक का नाम व पता पूछने पर उसके स्वयं को इन्द्रानगर थाना थाटीपुर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया, पुलिस पकड़े गये शराब तस्कर से जप्त की गई अवैघ शराब के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।