अस्पताल के अंदर हंगामा करने वाला एसआई लाइन अटैच, वीडियो हुआ था वायरल

Oct 16 2023

ग्वालियर। अस्पताल के अंदर आईसीयू वार्ड में घुसकर अस्पताल के स्टाफ से गाली गलौज करने वाले एसआई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल ने इस पर एक्शन लिया है और एसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर की है। यहां पर जीवन रक्षक अस्पताल में व्यक्तिगत विषय को लेकर एक एसआई अस्पताल के स्टाफ को धमका रहा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि एसआई रामकिशोर जोशी महाराजपुरा थाने में पदस्थ है।