अग्रसेन मेला 18 व 19 को जीवाजी क्लब में
Oct 16 2023
ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्रीअग्रवाल महासभा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अग्रसेन मेले का आयोजन 18 एवं 19 अक्टूबर को जीवाजी क्लब में किया जाएगा। आयोजन में गरबा डांडिया सहित कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अलावा महाराजा अग्रसेन का दरबार एवं सम्मान समारोह प्रमुख आकर्षण होंगे। साथ ही चंद्रयान 2 की चलती फिरती झांकी व रोबोट से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।
यह जानकारी सोमवार को जीवाजी क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्रीअग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अशोक गोयल, महामंत्री नरेंद्र सिंघल, मेला संयोजक अजय बंसल, संजीव अग्रवाल कुक्कू एवं मीडिया प्रभारी राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।
आयोजकों ने बताया कि मेले का उद्घाटन 18 अक्टूबर को दोपहर दो बजे सांसद विवेक नारायण शेजवलकर करेंगे। 19 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल होंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाहा, महापौर शोभा सिकरवार, विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार एवं प्रवीण पाठक को भी आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 18 एवं 19 अक्टूबर को गरबा डांडिया होगा जिसकी संयोजिका नूपुर गोयल, मीनू अग्रवाल, ललिता बंसल एवं दीप्ति सरावगी है। महिलाओं के लिए कुकिंग, नमकीन स्नेक्स, चित्रकला, फूलों की रंगोली, रिश्तो की नोक झोक, बच्चों का नृत्य, स्मार्ट श्रीमती साड़ी में, माता का दरबार सजाओ, सलाद सजाओ, बच्चों की फैंसी ड्रेस, टैलेंट शो महिलाओं का युगल नृत्य जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं होंगी। इसकी संयोजिका रेखा अग्रवाल व सहसंयोजिका सुधा बंसल, रेखा अग्रवाल नागाजी,माधवी बंसल हैं। अग्रसेनजी के दरबार में इस बार छप्पन भोग भी सजाया जाएगा।
इस मौके पर विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ दम्पतियों के साथ उन नवयुगलों का भी सम्मान होगा जिनके विवाह को एक वर्ष हुआ है। उच्च शिक्षा में मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महालक्ष्मी वरदान के तहत लकी ड्रा और तत्कालीन सवाल-जवाब के जरिए कई आकर्षक पुरस्कार बांटे जाएंगे। इसके संयोजक राजीव अग्रवाल व सह संयोजक डॉ छवि सिंहल, नीतू अग्रवाल, गीता अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल हैं।
अग्र बंधुओ से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मेला संयोजक मंडल के तरुण गोयल, वसंत अग्रवाल, शैलेंद्र बंसल, शैलेश जैन, दीपक अग्रवाल, रवि कुमार गर्ग, अरुण बंसल, मोहन गर्ग, सुनील अग्रवाल सनी, अभिषेक गोयल, राजीव वैश्य, मनोज गोयल आदि ने की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









