पीएनबी किचनमेट डीलरशिप मीट का आयोजन ग्वालियर में हुआ

Oct 16 2023

ग्वालियर। देश की अग्रणी स्टेनलेस स्टील बर्तनों की निर्माता कंपनी पीएनबी किचनमेट की डीलशिप मीट का आयोजन ग्वालियर की होटल रेडिसन में किया गया। ग्वालियर के डीलरशिप मीट कार्यक्रम में प्रदेश में बेहतरीन कार्य करने वाले व्यापरियों का सम्मान किया। पीएनबी किचनमेट के एमडी राकेश बजाज और राहुल बजाज, नेशनल हेड दीपक जैन ने  ग्वालियर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों के डीलर्स का सम्मान भी  किया। स्टील बर्तनों की इंडस्ट्री के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का आईएसआई मार्क अनिवार्य कर दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएनबी किचनमेट ने आईएसआई बर्तनों की नई रेंज को इस अवसर पर लांच की। बाहुबली ट्रेडर्स सहित मप्र के कई डिस्ट्रीब्यूटर शामिल हुये।
इस अवसर पर एमडी राकेश बजाज ने बताया कि घरों में इस्तेमाल होने वाले स्टेनलेस स्टील के बर्तन अब नहीं टूटेंगे क्योंकि सरकार इसके लिए अब आईएसआई मार्क अनिवार्य कर दिया है।
पीएनबी किचन मेट के नेशनल हेड दीपक जैन ने बताया कि पीएनबी किचनमेट ने दीवाली के लिए खासतौर पर डीलरशिप मीट में रोज गोल्ड,ड्रायफ्रुट ट्रे कई स्टील बर्तनों की रेंज के साथ स्पेशल किचन गिफ्ट सेट दूससे कंपनियों के मुकाबले में कम कीमत में लांच किए। स्टील इंडस्ट्री में आज स्क्रैप के स्टील के जरिए भी बर्तनों का निर्माण किया जा रहा है। यह कैंसर जैसी बीमारी का कारण भी बन रहा है। हमारी पीएनबी किचन मेट कंपनी की सबसे बड़ी खासियत है कि आईएसआई मार्क का हर उत्पाद बनाते है। उन्होंने बताया कि इसमें पीएनबी किचनमेट के डीलरशिप के जरिए हम अलग-अलग शहर और गांवों तक पहुंचना चाहते है। बर्तन क्वालिटी और विश्वास सबसे ज्यादा मायने रखता है।