दो टॉय कारों पर पैर रखकर सवारी की जिद, लाठी डंडों से युवक की पिटाई
Oct 16 2023
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में गुंडा बदमाशों के खिलाफ सीएम शिवराज मामा का बुलडोजर चलने के बाद आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आ पा रही है। बदमाशों के हौसले बुलंद है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर शहर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार बदमाश युवकों ने जबरदस्ती टॉय कार पर बैठने की एक युवक से जिद की। बदमाशों ने सिंघम स्टाइल में दो टॉय कारों पर पैर रखकर सवारी की जिद की। वे मस्ती के मकसद से वीडियो बनाना चाहते थे। बच्चों को घुमाने वाली टॉय कार चलाने वाले युवक ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर बदमाश युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर टॉय कार चलाने वाले युवक की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। घटना गांधी प्राणी उद्यान चिडिय़ा घर के बाहर की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र की बताई गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









