लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की बोर्ड मीटिंग आयोजित

Oct 16 2023

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की दूसरी बोर्ड मीटिंग होटल लैंड मार्क में संपन्न हुई। कीनोट स्पीकर के रूप में पीडीजी एमजेएफ लायन सुनील गोयल उपस्थित रहे।
गाइडिंग लायन अनुपम तिवारी के मार्गदर्शन में आगामी माह अक्टूबर  और नवम्बर के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही प्रान्त के द्वारा दिये गये कार्यक्रमों की भी चर्चा की और सुझाव बोर्ड के सदस्यों द्वारा लिये गये, जिससे कार्यक्रम और बेहतर तरीके से किए जा सकें। 
मीटिंग में उपाध्यक्ष अलका कुशवाह, विजय खंडेलवाल, कमल किशोर अग्रवाल, अशोक शर्मा, संदीप अग्रवाल, मनीषा श्रीवास्तव, शिव कुमार गोयल, नीरज मंगल, हरिओम सिंगल, प्रीति झा, चंदन जयसवाल, विजय खंडेलवाल, कमल बनवारी, वीजेंद्र सिंह कुशवाह, नागेश सविता, कल्पना प्रदीप, कमल बनवारी आदि उपस्थिति रहे। अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल द्वारा सभी का स्वागत किया गया, साथ ही सेवा सप्ताह के कार्यक्रम संयोजक की भूरी भूरी प्रशंसा लायन सुनील गोयल द्वारा की गई।