लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने क्रिकेट लीग का आयोजन किया

Oct 16 2023

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा क्रिकेट लीग का आयोजन शिवपुरी लिंक रोड स्थित पावर प्ले टर्फ ग्राउंड पर किया गया। इस आयोजन में सेंट्रल क्लब की 8 पुरुष एवं 2 महिला टीमों ने भाग लिया। मैच के ड्रा मैच स्थल पर निकाले गये। लीग के प्रारम्भ में क्लब के अध्यक्ष विवेक सेठी, सचिव अजय कुमार बत्रा, कोषाध्यक्ष रोशन गाबरा ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया। समेशर्स, लायन कम्पनी, फीयरलेस फाइटर एवं एवेंजर्स की टीम प्रथम राउंड में ही बहार हो गयी। डेयरडेविल्स और नाइटराइडर्स का सफर सेमीफाइनल तक का रहा।
फाइनल मैच राइजिंग स्टार एवं वारियर्स के बीच खेला गया। जिसमें राइजि़ंग स्टार की टीम चौंपियन बनी।
 साथ ही साथ महिला टीम के मैच भी लीग में आयोजित किये गये। जिसमें एकता रैपटर्स की टीम ने आर मस्कीटर्स की टीम को पराजित कर चौंपियनशिप जीती। महिलाओं में नीतू को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं किरण गोयल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार प्राप्त हुआ। पुरुषों की टीम में साईदीप, दीपक धमेजा, शिशिर, मोहित को विशेष पुरस्कार प्राप्त हुये। लीग के संयोजक अभिषेक खुराना एवं पवन खत्री रहे। विपुल, अजय, अमित, रोशन, पवन ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों का मनोरंजन किया।
 विजेता टीम के कप्तान मनोज चौरसिया एवं महिला टीम की कप्तान एकता अग्रवाल ने ट्रॉफी प्राप्त की। विजेताओं को पुरस्कार लॉयन्स क्लब के सुधीर बाजपेयी, राजेश बनवारी, नितिन मांगलिक, विकास गंगवाल, रोशन सेठी, सुनील शर्मा, जेएस गुप्ता, एसपी लोहिया, सुशील पचनंदा, तालिब खान ने प्रदान किये।