चार साल के मासूम बच्चे ने खोला पिता की हत्या का राज, दोनों पकड़े
Oct 15 2023
ग्वालियर। अवैध संबंध बनाते देखने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ पति के हाथ-पैर बांधे, फिर तब तक करंट लगाया, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। घटना पनिहार थाना क्षेत्र के घिरोली में 26 सितम्बर की रात की है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के चार साल के बेटे ने मां और उसके प्रेमी द्वारा हत्या की बात परिजनों को बताई। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले बेटे की काउंसलिंग की और फिर पत्नी और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पनिहार थाना क्षेत्र के घिरोली निवासी शिवराज सिंह यादव की बीती 26 सितम्बर की रात करंट लगने से मौत हो गई थी। सुबह परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन बैठे हुए थे और मृतक का चार साल का बेटा भोला पास ही खेल रहा था। परिजनों ने उसे बुलाया और उससे बात करने लगा तो उसने बताया कि पापा को मम्मी मीरा और पुत्तू चाचा ने मारा था। बच्चे के मुंह से मारने की बात सुनते ही परिजनों का माथा ठनका और उसे एकांत में ले जाकर पूछताछ की।
भोला ने परिजनों को बताया कि रात को मम्मी और पुतू चाचा ने पापा को बांध दिया था और बिजली से करंट लगा रहे थे। इसका पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतक की अस्थियां निगरानी में लेकर पीएम हाउस भेजी और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी मीरा और पड़ोसी पुतू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनकी रूह भी कांप गई, आरोपी पहले तो पुलिस को टहलाते रहे और जब अलग-अलग पूछताछ की तो मीरा टूट गई और बताया कि पुत्तू और उसके बीच में प्रेम-प्रसंग था। रात को खाने में शिवराज को वह नींद की गोलियां खिला देती थी और कुछ ही देर में पुतू उसके पास आ जाता था। घटना की रात शिवराज ने नींद की गोली मिला हुआ खाना कम खाया और पुत्तू के साथ देख लिया। पति द्वारा देखे जाने पर तुरंत ही उन्होंने योजना बनाई और शिवराज को पकड़ कर उसके हाथ और पैर बांधने के साथ ही मुंह भी बंद कर दिया।
थाना प्रभारी पनिहार अनुभव शर्मा ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अफसर सहित थाने में पदस्थ एएसआई दयानंद शर्मा, विनोद धारी, हबीब खान,आरक्षक लोकेन्द्र आट, प्रदीप, जितेन्द्र, राधा मोहन और महिला आरक्षक कंचन शर्मा ने दो दिन मेहनत की तब कहीं आरोपियों ने दो दिन की मशक्कत के बाद मुंह खोला था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









