अग्रसेन जयंती महाआरती का आयोजन किया

Oct 15 2023

ग्वालियर। सर्व वैश्य महासभा एवं महिला महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर 12 बजे अग्रसेन पार्क दौलतगंज लश्कर में महाआरती का आयोजन किया। महा आरती में पुरुषों के साथ वैश्य समाज की  सैकड़ों महिलाओं व बड़ी संख्या में वैश्य बन्धुओ ने भाग लिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वैश्य समाज के हेमंत सिंघल, रामनाथ अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, ओमप्रकाश लल्ला, मनोज अग्रवाल, संदीप सांघी, वेदप्रकाश बंसल, मुकेश सिंघल,ओपी जैन, दिनेश बांदिल, पूजा अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, इंदिरा मंगल ने महाराजा अग्रसेन के समाज वाद के साथ साथ उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली
 महाराजा अग्रसेन की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर द्वारा अग्रसेन पार्क दौलतगंज से सुबह 6 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। जिसका अग्रबंधुओं ने जगह-जगह पर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल लल्ल, संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल एवं महामंत्री संदीप सांघी, नरेंद्र मंगल, राधाकृष्ण खेतान, नारायण बृजवासी, चेंबर के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, दीपक जैन की मौजूदगी में केशरिया ध्वज के साथ प्रभातफेरी सुबह 6 बजे अग्रसेन उद्यान से शुरू हुई। अग्रसेन भवन तेजेन्द्रनाथ की गली में श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अशोक गोयल, महामंत्री नरेंद्र सिंघल, अरविंद दावत आदि ने जोरदार स्वागत किया।