एसएससीओ ने नव दुर्गा के प्रथम दिन पर किया नारी शक्तियों का सम्मान

Oct 15 2023

ग्वालियर। जहा आज कल एक और हर जगह नारिओं के सम्मान की बात होती है,और मा नवदुर्गा की सच्ची स्तुति नारी सम्मान और महिलाओं की इज़्ज़त करना ही उसके सही मायने है। ऐसी ही सोच रखकर ाविवार को सामाजिक सेवा सहयोग संस्थान ने एक निजी कार्यक्रम में नारी शक्तियों का शाल श्रीफल पट्टीका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
नवरात्रि के प्रथम दिन पर आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह के बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक सेवा सहयोग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि नारी का सम्मान करना हमारी परवरिश ,हमारे संस्कार बताता है कि हमारी परवरिश हमारे परिवार की मूल्य विचार धारा क्या है। नारियों के प्रति अपनी अच्छी सोच रखने का विचार देने के उद्देश से आज एस एस सी ओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने एक निजी कार्यक्रम में नारी शक्तियों का सम्मान शाल श्रीफल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।
इस अवसर पर निहारिका शर्मा, भूमिका शर्मा, ज्योति दोहरे, पलक सिकरवार, चेतना चौहान, अंजलि चौरसिया, ज्योति साहू, साक्षी चौहान, नंदनी श्रीवास्तव, विनीता राय, नम्रता विजय, का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि नयन किशोर श्रीवास्तव, विजय करुण,  रविन्द्र रवि, नरेन्द्र शर्मा, भारत खंडेलवाल, दीपक शर्मा, कुलदीप अवस्थी, अमित सिसोदिया, सुयश श्रीवास्तव, विशाल यादव  सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।