कौशल्या ने श्रीराम, कैकेयी ने श्रीभरत और सुमित्रा ने लक्ष्मण तथा शतुध्न को जन्म दिया
Oct 15 2023
ग्वालियर। श्री रामलीला समारोह समिति द्वारा आयोजित श्री रामलीला समारोह में रविवार की लीला में मनु और सतरूपा को एक ही लालसा थी कि प्रभु श्री हरि के दर्शन हो जाए। दोनो पति-पत्नी कठोर तप करने लगे तप करते करते जब उन्हें हजारों वर्ष बीत गए। उनका शरीर अस्थियों का ढांचा रह गया। उनकी तपस्या से श्री हरि प्रसन्न हुए और बोले कि मैं आपकी दोनों की तपस्या से प्रसन्न हूं वर मांगो। मनु बोले कि मैं आपके समान पुत्र चाहता हूं। भगवान ने कहां कि मैं स्वयं तुम्हारे यहां पुत्र के रूप में जन्म लंूगा। कुछ समय पश्चात मनु और शतरूपा अयोध्या के राजा दशरथ और महारानी कौशल्या के रूप में जन्म लिया और सर्व शक्तिमान सर्वेश्वर उनके घर मनुष्य रूप में श्रीराम होकर आए।
इधर रावण, विभीषण और कुंभकरण भगवान को प्रसन्न करने के लिए कैलाश पर्वत पर तपस्या करता है। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रहम्मा प्रसन्न होते और तीनों को वरदान मांगने के लिए कहते है। कुंभकरण ने भ्रमित होकर छह माह सोने और एक दिन जागने का वरदान मांगा। रावण ने सुर, असुर, नाग, गंदर्भ, किन्नर सभी पर विजय प्राप्त करने तथा अपार शक्ति का वरदान मांगा। विभीषण ने प्रभू की भक्ति के साथ जनकल्याण का वरदान मांगा। रावण के पुत्र मेघनाद ने भी कठोर तपस्या कर अनेक शक्तियां प्राप्त कर ली थी। मेघनाद ने अपने गुरू शुक्राचार्य के सानिध्य में रहकर तथा त्रिदेवों को प्रसन्न कर कई अस्त्र-शस्त्र एकत्र किये थे। उसने स्वर्ग में देवताओं को हरा कर उनके अस्त्र शस्त्र पर भी अधिकार कर लिया था। इन्द्र को जीत कर उसका नाम इन्द्रजीत पड़ा था।
महाराज दशरथ ने पुत्र प्राप्ति हेतु उनके गुरू ने यज्ञ आरंभ किया। यज्ञ से देव खीर लेकर प्रगट हुए और खीर को तीनों रानियों को प्रसादरूप खिलाया गया। प्रसाद ग्रहण करने के परिणामस्वरूप तीनों रानियों ने गर्भधारण किया तथा महारानी कौशल्या से श्रीराम, कैकेयी ने श्रीभरत और सुमित्रा ने लक्ष्मण तथा शतुध्न को जन्म दिया । इस अवसर पर रामलीला पंडाल में श्रीराम के जन्म पर मिठाइयां बांटी गई,आतिवाजी की गई तथा बैण्डबाजों ने मधुर गीतों के साथ श्रीराम जन्मउत्सव मनाया गया। जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी जनता उपस्थित थी।
आज सोमवार की रामलीला में मुनि आगमन, ताडका, सुबाहु, मारीज वध, अहिल्या उद्वार, गंगा नगर दर्शन की लीला का मंचन होगा। इस अवसर पर रामलीला मंच पर मीना बाजार भी लगाया जायेगा।
इस अवसर पर विष्णु प्रसाद गर्ग, राधेश्याम भाकर, सत्य कुमार मिश्रा, रमेश गोयल, रमेश चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, रामनारायण मिश्रा, गुड्डू वारसी डॉ नरेश देव, जितेंद्र जायसवाल,आनंद सावंत, रामाधार चौबे, विशाल जैन, उमाशंकर सोनी, श्रीमती रूचिका श्रीवास्तव, रामसुन्दर, विनोद गोयल, रवि आनंद गौड़, संजय जैन, प्रियंका गर्ग, नंदकिशोर सभी सदस्यों ने ग्वालियर महानगर के सभी धर्म प्रेमी जनता से विनम्र अपील की है कि समिति द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में सपरिवार पधार कर आयोजन को सफल बनायें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









