नवरात्रि के पहले दिन युवाओं ने पर्यटक स्थल से की स्वच्छता अभियान की शुरुआत
Oct 15 2023
ग्वालियर। रविवार को बरई के पास पावटा वाटर फॉल पर ग्वालियर के चार युवकों ने नवरात्रि के पहले दिन महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत, पथ के संस्थापक विकास जैन, टूरिस्ट ब्लॉगर डेविड फर्नांडीज, शिक्षक रोंसन डिसूजा एवं जॉन निकोलस ने अपने समय और श्रम का योगदान देकर स्थल को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई मुहिम शुरू की।
इस मुहिम का उद्देश्य पर्यटन स्थल को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ शहर के पर्यटन को बढ़ावा देना है। युवाओं ने स्वच्छता के मामले में सकारात्मक कदम उठाया और लोगों को प्राकृतिक सौंदर्य और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। यह सफाई अभियान शहरवासियों के सहयोग से महत्वपूर्ण है, ताकि शहर को स्वच्छ बनाने में सफलता मिले।
प्रत्येक रविवार को चिन्हित पर्यटन स्थल पर इस स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की जायेगी। जिसमें इन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वो भी इस मुहिम से जुडक़र अपने शहर को स्वच्छ बनाए। साथ ही सबसे अपील की है की घूमने जाए तो वहा कचरा न फैलाएं एवं अपने समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









