सांई बाबा समाधि दिवस पर बाबा की ज्योत जलाकर बाबा की सामूहिक आरती की गई

Oct 15 2023

ग्वालियर। ऊं सांई श्रद्धा सबूरी सेवा दल समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांई बाबा के 105वें समाधि दिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर रविवार को फूलबाग चौराहे पर सांई बाबा ज्योत व सांई दरबार सजाया कर प्रसादी वितरण की गई। आयोजन की जानकारी देते हूये संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया की सांई बाबा 15 अक्टूबर को 1918 दोपहर 2:30 बजे समाधि में लीन हूये थे। इसी क्रम में सांई बाबा का 105 वा समाधि दिवस मनाकर 12 बजे से प्रसादी वितरण की गई व सांई बाबा की ज्योत जलाई गई। ठीक 2:30 बजे सांई बाबा की सामूहिक आरती की गई। व दो मिनट के लिए सांई राम सांई राम की धुन उच्चारण सभी सांई भक्तों ने किया।  सांई भजनों का प्रसारण साउंड सिस्टम के माध्यम से किया गया। इस आयोजन को फूलबाग चौराहे पर प्रति बर्ष आयोजित किया जाता है इस आयोजन में सभी सांई भक्त गणों को आमंत्रित किया गया था। 
इस अवसर पर राजेश जयसिंघानी, दीपक पमनानी, अमित कुकरेजा, नरेश बत्रा, हेमंत बाथम, रवि तालेगांव कर, अनिल इसरानी, महेश राजौरिया, सुरेश कुकरेजा, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, सुनील बत्रा, दुर्गेश पुरी, सुनील यादव, अनिल नागवानी, हरीश मेघवानी, विशाल गोयल, रोनी, राजेश यादव, गुरूदत्त जायसवाल, आर्यन जैकी, विकास सोनी पप्पू, मनोज रंजक, शिव कुमार मौर्य विशेष रूप से उपस्थित थे।