गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने शहर के युवाओं के लिए हेरिटेज यात्रा का आयोजन किया

Oct 15 2023

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं को शहर के हेरिटेज से जोडऩे उसके इतिहास के बारे में जानने के लिए शहर को जानें, धरोहर को पहचानें थीम पर हेरिटेज यात्रा का आयोजन किले पर किया गया जिसमें मुख्य गाइड के रूप में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर रामकृष्ण कोन्गल्ला उपस्थित रहे।
हेरिटेज यात्रा के दौरान में ग्रुप डिस्कशन द्वारा ग्वालियर किले के इतिहास के बारे में युवाओं ने जाना युवाओं से बात करते हुए प्रोफे रामकृष्ण कोन्गल्ला ने कहा कि किले की संरचना खूबसूरत लाल पत्थरों से बनाई गई है। साथ ही, इस किले की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है, किले की दीवारों को कई खूबसूरत डिजाइन और शिलालेखों से सजाया गया है। किले की दीवारों पर मौजूद हर कलाकृति का गहरा मतलब है किले का मुख्य द्वार हाथी पूल के नाम से भी जाना जाता है। हेरिटेज व हमारा इतिहास आपके भविष्य निर्माण में सहायता प्रदान करता है। हेरिटेज यात्रा का संयोजन अंकित शर्मा एवं अमन राजावत ने किया।
 इस अवसर पर अतिथि के रूप में सीए ऋषि गोयल संस्था संस्थापक आकाश बरूआ सहित मोहित सिंह, जयेश श्रीवास्तव, हिमांशु अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।