वल्र्डकप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए सट्टेवाज को पकड़ा

Oct 14 2023

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा खिलाने वालों, अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। असी क्रम में शनिवार को ग्वालियर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत सुदर्शन धर्मकांटा के पास गिर्राज कालोनी स्थित एक मकान में शनिवार को खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान वल्र्डकप क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर एसपी राजेश चंदेल द्वारा एएसपी ऋषिकेश मीना तथा एएसपीअखिलेश रैनवाल को क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया।
सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध षियाज़ के.एम. एवं डीएसपी अपराध  नागेन्द्र सिंह सिकरवार तथा सीएसपी ग्वालियर श्रीमती शुभा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी बहोड़ापुर जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान सुदर्शन धर्मकांटा के पास गिर्राज कालोनी स्थित एक मकान में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान में जाकर देखा तो एक व्यक्ति कमरे के अन्दर लेपटॉप तथा मोबाइल फोन के जरिए  खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान वल्र्डकप  क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। 
पुलिस टीम द्वारा सटोरिए के पास मौजूद मोबाइलों को देखने पर उनमें ऑनलाइन की कई साइटें खुली हुई मिली, जिनके द्वारा वह ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। कमरे की तलाशी लेने पर 1 लेपटॉप, 6 मोबाइल फोन, 1 इंटरनेट राउटर, डायरी, नोटिस रजिस्टर तथा कुल नगदी 11 लाख 9 हजार रूपये मिले, जिन्हे जप्त किया गया। पुलिस टीम को पकड़े गये सटोरिया के पास से लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सटोरियो ने स्वयं को ग्राम ढोढऱ स्टेशन रोड, थाना ढोढऱ जिला श्योपुर हाल निवासी गिर्राज कालोनी थाना बहोड़ापुर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मुख्य भूमिका- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार,  थाना प्रभारी बहोड़ापुर जितेन्द्र सिंह तोमर, सुरजीत सिंह परमार, दिनेश सिंह तोमर, मनोज एस, देवव्रत सिंह, आकाश पाण्डेय, सोनू प्रजापति, जैनेन्द्र गुर्जर, सत्यवीर सिंह, नितिन छिल्लर, विवेक प्रताप सिंह तोमर, संजय शर्मा,  जितेन्द्र तोमर, मुकेश, सत्यवीर, हरिओम सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।