नवदुर्गा समिति डीडी नगर की रामलीला आज से

Oct 14 2023

ग्वालियर। नवदुर्गा सेवा समिति दीनदयाल नगर सेक्टर सी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रालीला का आयोजन 15 अक्टूबर से किया जा रहा है। इस अवसर पर 24 अक्टूबर को राम रावण का बध एवं राजतिलक और 60 फीट का रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाथ पुतले दहन होंगे।
उक्त जानकारी शनिवार को पत्रकारों को देते हुये नवदुर्गा सेवा समिति के संरक्षक इन्द्रजीत सिंह घुरैया, अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह सचिव नरेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि रामलीला में मुख्य आकर्षण का केन्द्र 17 अक्टूबर को शाम चार बजे से निकलने वाली राम बारात जिसमें विभिन्न झांकियां और बैंड बाजे होंगे । इतना ही नहीं जनक पुरी और अयोध्या धाम को भी आकर्षक सजावट से सजाया जायेगा। इस अवसर पर संत कृपाल सिंह महाराज विशेष रूप से मौजूद रहेगे।
अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह ने बताया कि रामलीला का उददेश्य हिन्दु संस्कृति को बढावा देना तथा भाई चारे को बढावा देना है। इसी के भगवान श्री राम के चरित्र को जनज न तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन अयोध्या एवं बनारस के कलाकारों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एक नेत्र परीक्षण शिविर भी 22 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। इसमें जरूरत मंद लोगों का नेत्र परीक्षण कर जरूरत पडने पर उनकी आंख का आपरेशन भी कराया जायेगा।
इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में बीके साहू, डा सुरेन्द्र कांकर, डॉ. सुनील सिंह तोमर, नरेश सगर, महावीर बघेल, अरविंद वाजपेयी, राघवेन्द्र कुशवाह, बनवारी श्रीवास्तव, श्रीमती अंकिता अग्निहोत्री, दीप्ती तिवारी, श्रीमती पंकज तोमर, मधु शर्मा, गीता शर्मा आदि मौजूद थे।