नियमों का उल्लंघन करने वाले 251 वाहन चालकों के चालान काटे

Oct 14 2023

ग्वालियर। यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाई सौ से अधिक दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की। 
एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर तथा डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चालानी कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट के 44, तीन सवारी के 2, काली फिल्म के 36, रेड लाइट तोडऩे के 52, ओवर स्पीड के 4, अनाधिकृ त हूटर पर 7, बिना सीट बेल्ट के 9, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 13, निर्धारित नंबर प्लेट न होने पर 34, स्टैंड से बाहर वाहन खड़ा करने पर 4 तथ अन्य 46 समेत कुल 251 चालान किए गए। 
डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के मुताबिक यातायात पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।