शातिर चोर चिडिय़ा व साथियों के साथ पकड़ा, माल बरामद
Oct 14 2023
ग्वालियर। बिरला नगर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से पुलिस ने फैक्ट्री में 15 दिन में दो बार हुई चोरी के माल को भी बरामद कर लिया है। मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व मानसेवी सचिव ललित गुप्ता की फैक्ट्री एसआरजी एल्यूमीनियम में एक माह के अंदर दो बार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर चिडिय़ा उर्फ नसीब को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि बिरला नगर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में विगत दिनों हुई चोरी की वारदात को शातिर चोर चिडिय़ा निवासी गदाईपुरा ने अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दबिश दी और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो चिडिय़ा ने अपने अन्य दो साथियों रिंकू कुशवाह और समशू खां के साथ मिलकर इंडस्ट्रियल एरिया बिरला नगर में स्थित एसआरजी एल्यूमीनियम फैक्ट्री में चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से दो प्लास्टिक के बोरों में रखे दो बड़े बैरल व एल्यूमिनियम के 22 पाट्र्स बरामद किए। वहीं उसके साथी रिंकू को पकडक़र उसके घर से दो प्लास्टिक के बोरो में रखे दो बड़े बैरल व 47 एल्यूमिनियम के पंप बरामद किए। इसी प्रकार तीसरे साथी के घर से पुलिस ने एक बड़ा बैरल व 37 एल्युमिनियम बॉक्स बरामद किए हैं।
इस प्रकार पुलिस ने फैक्ट्री से गया कुल ढाई लाख का माल चोरों के कब्जे से बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी एक ही चोरी का खुलासा किया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि चेंबर के कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल की फैक्ट्री शक्ति इंजीनियरिंग में हुई चोरी की वारदात भी चोरों ने स्वीकार कर ली है।
गौरतलब है कि बीती 26 सितंबर को फरियादी दिलीप आर्य ने थाना हजीरा आकर रिपोर्ट की थी कि इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एसआरजी एल्यूमीनियम फैक्ट्री में पहले 16 सितंबर को फिर 24 सितंबर की रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसी प्रकार शक्ति इंजीनियरिंग में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों फैक्ट्रियों से चोरों ने कुल करीब पांच लाख का माल पार कर दिया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









