4 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा

Oct 14 2023

ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने मुखविर की सूचना पर हार-जीत का खेल रहे जुआरियों को पकडऩे के लिए एएसपी ग्रामीण निरंजन शर्मा से कहा। जिस पर एएसपी निरंजन शर्मा व डबरा एसडीओपी उमेश गर्ग और डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने अपने पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम रायपुर के जगल में जुआ के फड़ पर दबिश देकर रजत अरोरा निवासी ठाकुर बाबा रोड़, मिथुन निवासी मानकपुर कालोनी, राहुल जाटव निवासी अयोध्या कॉलोनी, अशीष श्रीवास्तव निवासी बरोठा से 52090 रु. मौके से पुलिस ने किए जप्त कर पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।
इस कार्यवाही में ओमवीर सिंह, साधु सिंह, गंगा सिंह, अभिनाश पटसरिया, राजेंद्र दूबे ने कार्रवाई में मुख्य भूमिका निभाई।