एमपी वूमेन हॉकी अकादमी में माइंड पॉवर ट्रेनिंग का आयोजन

Oct 14 2023

ग्वालियर। एमपी वूमेन हॉकी अकादमी में स्पोर्ट्स विंग ब्रह्माकुमारीज ग्वालियर की तरफ से माइंड पॉवर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें माउंट आबू से पधारे बीके डॉ जगबीर सिंह (राष्ट्रीय संयोजक स्पोर्ट्स विंग) प्रेरक वक्ता एवं ध्यान विशेषज्ञ बीके प्रहलाद भाई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में एमपी वूमेन हॉकी अकादमी के हेड कोच परमजीत सिंह ने सभी का स्वागत अभिनन्दन किया। तत्पश्चात जगबीर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी को दिन की शुरुवात में थोडा समय निकल कर शांति में बैठना चाहिए ऐसा करने पर हमारी एकाग्रता बढ़ेगी और हमें खेल में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी को बताया कि प्रतिदिन हमें शक्तिशाली विचार अपने मन में लाने चाहिए जैसे आई एम बोल्ड, आई एम करेजिअस, आई एम वंडरफुल, आई एम यूनिक, आई एम विनर, आई एम पावरफुल, आई एम् चैम्पियन आदि-आदि।  इसके बाद उन्होंने सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया जिसमें गहन शांति की अनुभूति हुई।
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद ने कहा कि ख़ुशी के लिए नहीं वल्कि खुश होकर खेलो तो हम खेल को और अच्छे से खेल सकेंगे। हार और जीत तो खेल का हिस्सा है कोई भी जीते या कोई भी हारे तो किसी प्रकार का तनाव या गुस्सा हमारे मन में नहीं आना चाहिए इससे हमारी कार्य क्षमता घट जाती है। सबके प्रति शुभ भव रखो तो सबकी दुवाएं भी मिलती है जो हमें आगे बढाती है।
कार्यक्रम के अंत में वूमेन हॉकी एकेडमी के सीओ धरम सिंह भदौरिया ने अपनी शुभकामनायें दीं एवं सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एमपी वूमेन हॉकी अकादमी से दलजीत सिंह चौहान, बंदना मेम, देवकी नंदन, विजय, रोहित शर्मा, अविनाश राजावत, पवन, भागीरथ सहित लगभग 200 वूमेन हॉकी प्लेयर उपस्थित थीं।